हरि सिंह को फिर मिली अध्यक्ष की कमान
संवाद सहयोगी रिकांगपिओ भाजपा ग्राम केंद्र निगुलसरी के तहत चार बूथों में वीरवार को अध्यक्ष्
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : भाजपा ग्राम केंद्र निगुलसरी के तहत चार बूथों में वीरवार को अध्यक्ष संजीव नेगी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवीण मोयान की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। तरांडा बूथ 117 से हरि नेगी को फिर से बूथ अध्यक्ष चुना गया वहीं सुखचैन नेगी को सचिव और हिम्मत नेगी को बीएलए बनाया गया। निगुलसरी बूथ 118 में राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष, बलवंत बीजू को सचिव और देवराज नेगी को बीएलए बनाया गया है। ननस्पो बूथ 119 से गोविद सिंह को अध्यक्ष, जोगिद्र बीजू को सचिव और पवन थानोचा को बीएलए चुना गया है। थाच बूथ 120 से अमन मोयान को अध्यक्ष, सुन्नी राम को सचिव और दीवान सिंह को बीएलए बनाया गया। प्रवीण मोयान ने बताया पार्टी को मजबूत करने में बूथ का अहम योगदान है और यह बूथ ही आगामी पंचायती चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भाजपा पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।