Move to Jagran APP

जयराम ने विदेशियों को बताई हिमाचल की खूबियां

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को भारत को जानो कार्यक्रम के तहत राज्य के दौरे पर आए प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:55 PM (IST)
जयराम ने विदेशियों को बताई हिमाचल की खूबियां
जयराम ने विदेशियों को बताई हिमाचल की खूबियां

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को 'भारत को जानो' कार्यक्रम के तहत राज्य के दौरे पर आए विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक है। यहां पर अन्य राज्यों की तुलना में अपराध दर बहुत कम है। राज्य की साक्षरता दर भी केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां पर कई मंदिर और बौद्ध मठ हैं। कई प्रसिद्ध गंतव्य स्थल हैं, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राज्य अपने फलों, विशेष रूप से सेब और अन्य फलों के लिए भी जाना जाता है। केंद्र और राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।

loksabha election banner

राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री के विजन के बारे में एक प्रतिनिधि के सवाल पर जयराम ने कहा कि उनका ध्येय हिमाचल को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल और दुनिया के पसंदीदा स्थलों में से एक बनाने का है। राज्य सरकार प्रदेश में संसाधन उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है देशों की संस्कृति व परंपरा समझने का मौका : डॉ. बाल्दी

मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य देशों की संस्कृति और परंपरा को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस वर्ष केंद्र सरकार ने हिमाचल को 'भारत को जानो' कार्यक्रम के तहत भागीदार राज्य बनाया है। निदेशक पर्यटन यूनुस ने कहा कि नौ देशों म्यांमार, मॉरीशस, श्रीलंका, फिजी, इजराइल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सूरीनाम, गुयाना और दक्षिण अफ्रीका के 40 प्रतिभागी 'भारत को जानो' कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। छह दिन में इन प्रतिभागियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ यात्रा के अपने अनुभवों को भी साझा किया। केंद्र सरकार के विदेश मामले के उप सचिव निशिकांत सिंह ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार ने 2003 में हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक को समझने और जानने के उद्देश्य से शुरू की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.