Move to Jagran APP

राजधानी में कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

पहाड़ों पर बर्फ जमने और मैदानों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में राजधानी शिमला में कोहरा दिन भी पड़ने लगा है। इससे वाहन चालकों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 03:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 03:44 PM (IST)
राजधानी में कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार
राजधानी में कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, शिमला : पहाड़ों पर बर्फ जमने और मैदानों में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान दिनोंदिन गिरता जा रहा है। ऐसे में शिमला शहर में धुंध के आगोश में घिरता जा रहा है। इससे सड़कों पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है, साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। हिमपात की उम्मीद से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसे में वीकेंड पर इनकी संख्या भी बढ़ने की उम्मीद बंधी है।

loksabha election banner

इन दिनों पाला गिरने से जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है। शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह के समय हल्की धूप खिलती है, वहीं शाम तक बारिश और धुंध शहर को अपने आगोश में ले लेता है। रोजाना इस तरह का मौसम राजधानी में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप खिली। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम खराब हो गया। शाम तीन बजे के बाद धुंध पड़नी शुरू हो गई। पुलिस की अपील, धीमी गति से चलाएं वाहन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम इसी तरह रहेगा। शिमला का बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम के साथ बढ़ती धुंध को देखते हुए शिमला पुलिस ने भी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे वाहनों को धीमी गति से चलाएं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है। शहर में कई स्थानों पर धुंध काफी ज्यादा हो रही है। शहर के केंद्र माने जाने वाले स्थानों पर भी कोहरा बढ़ने लगा है। इन स्थानों पर ज्यादा संवेदनशील रहें चालक

शोघी से तारादेवी के बीच, बालूगंज से टुटू, ढली से मशोबरा में भी धुंध ज्यादा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां पर वाहनों की शाम के समय तो लंबी कतारें लग रही हैं। वाहन चालक पास लेने के बजाय दूसरे के पीछे धीमी गति में चलना ही पसंद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.