Election 2019: पहले मतदाता ने कहा- मतदान करूंगा और सबसे पहले करूंगा
देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (102) लोकतंत्र के महाकुंभ में आहुति के लिए फिर तैयार हैं। वह देश के पहले मतदाता हैं जिन्होंने 1952 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में पहल
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:37 AM (IST)
शिमला, जागरण संवाददाता। देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (102) लोकतंत्र के महाकुंभ में आहुति के लिए फिर तैयार हैं। वह पीएम को मन की बात कार्यक्रम के मुरीद हैं। उन्होंने जोश के साथ कहा कि वह इस बार भी मतदान करेंगे और सबसे पहले करेंगे।
वह दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘देश के सभी नागरिक लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मतदान से ही देश का लोकतंत्र मजबूत हो सकेगा।’ वह देश के पहले मतदाता हैं, जिन्होंने 1952 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में पहला मतदान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें