फेंसी ड्रेस स्पर्धा में आहाना नेगी व सिया ने झटका पहला स्थान
किन्नौर जिले के शिवालिक पब्लिक स्कूल कटगांव में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हें छात्र और छात्राओं ने खूब जल्वे बिखेरे।
संवाद सूत्र, भावानगर : किन्नौर जिले के शिवालिक पब्लिक स्कूल कटगांव में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हें छात्र और छात्राओं ने खूब जलवे बिखेरे।
स्कूल संचालक अमर नेगी और प्रधानाचार्य वीना नेगी ने बताया कि यूकेजी में आहाना नेगी और सिया प्रथम, अंशी दूसरे और रिहांश तीसरे स्थान पर रहे। एलकेजी में इशानी ने प्रथम, विशान दूसरे और सेमयूल तीसरे स्थान पर रहे।
पहली कक्षा में दिव्याशी प्रथम, अवनी दूसरे और ओजस ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा में आदिश ठाकुर ने प्रथम, अक्षित ने दूसरा और अभियूश ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा में तनूजा ने पहला, दीक्षिता ने दूसरा और क्षेयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा में अयान मेहता ने प्रथम, परिशिष्ट ने दूसरा और नव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचवी कक्षा में अंश ने प्रथम और तनूज ने दूसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा में आयूष ने प्रथम और रोहन ने दूसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में अवनी बिष्ट प्रथम और तनिष्का दूसरे स्थान पर रही। आठवीं कक्षा में क्षेयली ने पहले स्थान पर बाजी मारी। विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में कृष्ण नेगी, प्रेम प्रकाश नेगी और राजकुमार नेगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस दौरान छात्र और छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।