Move to Jagran APP

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भगवा परचम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। सात पदों के लिए हुए चुनाव में 6 पदों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:23 PM (IST)
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भगवा परचम
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भगवा परचम

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। सात पदों के लिए हुए चुनाव में छह पर भाजपा समर्थित कर्मचारियों ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत पाई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में पार्टी समर्थित कर्मियों को फायदा मिला है। चुनाव में माकपा और कांग्रेस समर्थित कर्मचारियों ने मिलकर पैनल उतारा था। भाजपा समर्थित कर्मचारी धड़े ने अलग से सात पदों पर पैनल उतारे थे। चुनाव के लिए रिटर्निग ऑफिसर राजीव धीमान और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जगदीश ठाकुर को कमान सौंपी गई थी। राजीव ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम

loksabha election banner

पद ,जीते ,वोट,हारे ,वोट ,अंतर

अध्यक्ष ,कुलदीप कुमार, 286,गीताराम ,205 ,81

उपाध्यक्ष , राजेश ठाकुर, 265,हरीश कुमार शर्मा ,224 , 41

महासचिव ,कुलदीप ठाकुर, 291,मोहन लाल , 201, 90

सहसचिव ,रवि ¨सह, 263,सुरेंद्र ¨सह वर्मा ,229,34

आयोजक सचिव ,विक्रम धवन ,274, हरिकांत,215, 59

प्रेस सचिव ,नरेश ठाकुर,269,रविकांत चौहान , 222, 47

वित्त सचिव,बसंत ¨सह,311,नेमचंद ,179,132

491 कर्मचारियों ने किया मतदान

प्रदेश विश्वविद्यालय में कुल 574 मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया था। इनमें से 491 ने मतदान किया है। 83 मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और यह प्रक्रिया तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद मतगणना की गई और शाम पांच बजे परिणाम घोषित किए गए। यह होगी प्राथमिकताएं

अध्यक्ष पद पर विजय रहे कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय के हित में कार्यकारिणी कार्य करेगी। विश्वविद्यालय को राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले वार्षिक वित्तीय अनुदान राशि को 200 करोड़ करना पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा रिक्त पद भरने तथा गैर शिक्षकों के पदों का सृजन, अनुबंध आधार पर कार्यरत लिपिक तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायकों को सचिवालय की तर्ज पर सचिवालय वेतन दिलवाना प्राथमिकता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.