Move to Jagran APP

चौपाल में भाजपा-कांग्रेस को प्रत्याशियों की तलाश

नगर पंचायत चौपाल में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद आर

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 05:11 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 05:11 AM (IST)
चौपाल में भाजपा-कांग्रेस को प्रत्याशियों की तलाश
चौपाल में भाजपा-कांग्रेस को प्रत्याशियों की तलाश

संवाद सूत्र, नेरवा : नगर पंचायत चौपाल में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित होने पर अभी तक दोनों दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

loksabha election banner

चौपाल 1984 में एनएसी (अधिसूचित क्षेत्र समिति) के रूप में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह पंचायत क्षेत्र था। 1995 में इसे नगर पंचायत का दर्जा मिला। 1995 में पहली बार हुए नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। उस समय विनोद कुमार पहले अध्यक्ष चुने गए। इस बार भी अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

तीन बार कांग्रेस समर्थित चंद्रमोहन ठाकुर बने अध्यक्ष

2000 से 2010 तक अध्यक्ष पद अनारक्षित होने पर कांग्रेस समर्थित चंद्रमोहन ठाकुर नगर पंचायत चौपाल के दो बार अध्यक्ष रहे। 2015 में फिर कांग्रेस समर्थित चंद्रमोहन ठाकुर ने अध्यक्ष पद की बागडोर संभाली एवं अंजना शर्मा उपाध्यक्ष बनीं।

2010 में भाजपा समर्थित सुंदर मलिक बने अध्यक्ष

2010 में फिर अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर भाजपा समर्थित सुंदर मलिक नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष बने।

अटल श्रेष्ठ योजना के तहत मिला पहला स्थान

निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर के कार्यकाल में सरकार की ओर से 2018 में शुरू की गई अटल श्रेष्ठ योजना के तहत नगर पंचायत चौपाल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। इसके लिए पंचायत को सरकार की तरफ से 75 लाख रुपये मिले हैं।

नगर पंचायत में कुल मतदाता 889

नगर पंचायत चौपाल की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो इसका क्षेत्रफल चार वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल आबादी 1851 है। सात वार्ड की नगर पंचायत में 889 मतदाता हैं। वार्ड एक, दो व छह अनारक्षित हैं और वार्ड तीन व चार सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड पांच अनुसूचित जाति महिला व वार्ड सात अनुसूचित पुरुष के लिए आरक्षित है।

कांग्रेस जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत चौपाल में कांग्रेस जल्द सभी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी का प्रयास रहेगा कि स्वच्छ छवि व विकास करवाने वाले समर्थित उम्मीदवारों का चयन किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.