किन्नौर में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव
किन्नौर जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 06:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : किन्नौर जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग ने 31 अगस्त को पूह उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से 113 सैंपल लिए थे, इनमें से आठ सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनम नेगी ने बताया कि संक्रमित लोग टाटा ट्रांसमिशन टी डोंग परियोजना से संबंधित हैं। इन सभी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है। इनका 33 सदस्यीय दल 22 अगस्त को पश्चिमी बंगाल के मालदा से किन्नौर के लिए निकला था। 26 अगस्त को सभी किन्नौर पहुंचे थे। इन सभी को क्वांरटाइन किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें