हिमाचल में भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिला में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रिकॉर्ड की गई।
भूकंप के झटके शिमला, चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व किन्नौर जिलों में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों का क्रम लगभग एक मिनट 15 सेकेंड तक चला। भूकंप के समय कई लोग घरों से बाहर खुले स्थान पर निकल आए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रदेश में कांगड़ा, किन्नौर, चंबा व शिमला भूकंप के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में भूकंप आने की स्थिति में जान-माल के अधिक नुक्सान की आशंका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें