किन्नौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्वल बनाना प्राथमिकता : डॉ. सोनम
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में डॉ. सोनम ग्यालछन नेगी ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर का कार्यभार संभाला।
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में डॉ. सोनम ग्यालछन नेगी ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर का कार्यभार संभाला। जबकि पूर्व में सीएमओ रहे डॉ. पदम सिंह नेगी का स्थानांतरण बतौर उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश शिमला में हुआ है। इनके स्थान पर अब डॉ. सोनम किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। डॉ. नेगी इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला थे। डॉ. नेगी ने प्रदेश मुख्यालय शिमला में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी, स्टेट सर्विलांस अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के पद पर कार्य किया है। डॉ. सोनम नेगी मूल रूप से जिले के गांव जंगी के रहने वाले हैं।
डॉ. नेगी ने कहा कि किन्नौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्वल बनाना इनकी प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कोई भी कर्मचारी व मेडिकल ऑफिसर मुझे किसी भी समय अपनी समस्या के बारे बता सकते हैं।