Move to Jagran APP

Himachal: डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष, संभाला कार्यभार

शिमला में हुए कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर राजीव बिंदल ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 03:36 PM (IST)
Himachal:  डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष, संभाला कार्यभार
Himachal: डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष, संभाला कार्यभार

शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति में शनिवार दोपहर 12:00 बजे डॉक्टर राजीव बिंदल को शिमला में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। डॉक्टर बिंदल ने इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल मेहनत से काम करते हुए पार्टी को ऊपर ले जाना ही मेरा लक्ष्य होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सचिव सुनील वी देवधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रभारी मंगल पांडे सहित हिमाचल केबिनेट के सभी मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुनील वी देवधर ने डॉक्टर बिंदल के नाम का ऐलान किया। मौसम के कारण कार्यक्रम में देरी से पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक ने बाद में डॉक्टर बिंदल को अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र जारी किया। इसके बाद सभी नेताओं ने एक-एक कर मंच से प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत तय करने के लिए आज से ही फील्ड में जुटने का संकल्प लिया। भाजपा के हर छोटे और बड़े नेता ने 2022 में 50 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।

गौरतलब है कि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को डॉक्टर राजीव बिंदल ने नॉमिनेशन भरा था। नॉमिनेशन भरते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बिंदल के साथ मौजूद थे। इस पद के लिए दूसरा नॉमिनेशनभी राजीव बिंदल के नाम का ही भरा गया था इसलिये पार्टी ने इसे सिंगल नॉमिनेशन ही माना था।  पहले नॉमिनेशन में सीएम जयराम ठाकुर समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हस्ताक्षर किये थे तो दूसरे नॉमिनेशन में प्रस्तावक के तौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के विधायक और संगठन पदाधिकारी भी शामिल हैं। 

सुप्रिया सुले ने साधा मोदी और शाह पर निशाना कहा, लगता है दोनों नेता आपस में बात नहीं करते

 Weather Update Himachal: आज फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, अभी और गिरेगा पारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.