Move to Jagran APP

रिकांगपिओ में डॉक्टरों ने की दो घंटे की हड़ताल

क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में डॉक्टरों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 04:25 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 04:25 PM (IST)
रिकांगपिओ में डॉक्टरों ने की दो घंटे की हड़ताल
रिकांगपिओ में डॉक्टरों ने की दो घंटे की हड़ताल

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला मंडी के सराज हलके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाची में तैनात महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ व मारपीट को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में बुधवार को डॉक्टरों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इससे किन्नौर जिले के दूरदराज गांवों से आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। यह सांकेतिक हड़ताल सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े 11 बजे तक रही। कई लोग क्षेत्रीय अस्पताल सुबह ही पहुंच गए थे, लेकिन हड़ताल की जानकारी न होने से परेशान होना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवा पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ा। ओपीडी में ही लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग बिना इलाज घर लौट गए।

loksabha election banner

निचार तहसील के रूपी निवासी कलजंग मुनि भी शरीर में दर्द के कारण अस्पताल पहुंचे थे। जबकि पांगी गांव से ज्ञान देवी अपना ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट करवाने आए थे। संगयुम को दांत दर्द थी। डॉक्टरों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह दु‌र्व्यवहार किया है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदम नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चिकित्सालय संघ के आह्वान पर डॉक्टर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर गए थे, जबकि आपातकालीन सेवाओं पर इसका असर नहीं होने दिया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.