भाजपा महिला मोर्चा हर बूथ में 20 महिलाओं को जोड़ेगी
जिला शिमला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर बूथ पर 20 महिलाओं और हर मंडल में 30 बच्चियों को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। रश्मि सूद ने कहा कि महिलाएं पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहें। 2022 के चुनाव के लिए भी महिलाओं की अहम भूमिका रहने वाली है। प्रदेश महामंत्री व शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी शीतल व्यास ने महिलाओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों को दृढ़ता से करने को कहा और मंडलों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिला कश्यप, प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया, अंजना ठाकुर, कल्पना गौतम, संजू शर्मा जिला महा मंत्री, किमी सूद, आशा शर्मा, सुलेखा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें