वायरल पत्र से भाजपा की अंतर्कलह उजागर : राठौर
भाजपा के पत्र बम की कांग्रेस ने निष्पक्ष एजैंसी से जांच करवाने की तमांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि यह आरोप मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रियों पर लगाये गये हैं इसलिए इनकी जांच किसी निष्पक्ष एजेन्सी से करवाई जानी चाहिए।
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा में तीन गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चरम पर है। सोशल मीडिया में वायरल हुए पत्र से भाजपा की अंतर्कलह सामने आ गई है। पत्र में मुख्यमंत्री व मंत्रियों पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाए।
कुलदीप राठौर ने कहा कि पत्र में आरोप किसने लगाए और इसे किसने आगे भेजा, यह महत्वपूर्ण न होकर इसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर सच सामने लाना होगा। पत्र से साफ है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। पत्र बम से प्रदेश भाजपा में अंदरूनी लड़ाई सार्वजनिक हो गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री से पुलिस पूछताछ कई सवाल पैदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास और वित्तीय संसाधन जुटाने की ओर भाजपा नेताओं का ध्यान नहीं है। हाल ही में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के शिमला दौरे के दौरान मंत्रियों व समर्थकों की उनसे दूरी इसी गुटबाजी का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। चुनाव की तिथियां घोषित होते ही पार्टी पूरी तरह चुनाव मैदान में उतरेगी।