Move to Jagran APP

नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए दावों पर जोर

जागरण संवाददाता शिमला नगर पंचायत सुन्नी में चुनाव संपन्न होने के बाद से ही नगर पंचायत अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST)
नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष व
उपाध्यक्ष के लिए दावों पर जोर
नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए दावों पर जोर

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर पंचायत सुन्नी में चुनाव संपन्न होने के बाद से ही नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी किसे मिलेगी, पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दल नगर पंचायत सुन्नी में अपने-अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा तक कर दी है। स्थानीय विधायक ने कांग्रेस की ओर से प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष और श्यामा देवी को उपाध्यक्ष बनाने का दावा किया है। हालांकि भाजपा भी नगर पंचायत में अपनी अधिक सीटें होने का दावा कर रही है।

loksabha election banner

नगर पंचायत सुन्नी में सात वार्डो के लिए चुनाव हुए थे। भले ही कांग्रेस ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है पर स्थानीय विधायक कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि नगर पंचायत सुन्नी में पांच सीटों पर कांग्रेस समर्थित पार्षद जीत कर आए हैं। वहीं भाजपा भी सभी पार्षदों को भाजपा समर्थित बता रही है। हालांकि नगर पंचायत के चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं करवाए गए थे। लेकिन भाजपा और कांग्रेस पार्षदों को अपनी पार्टी का बताकर अध्यक्ष बनाने के दावे कर रही है। नगर पंचायत में बहुमत के लिए आठ में से पांच पार्षदों का होना जरूरी है।

नगर पंचायत का गठन इसी सप्ताह किया जाना है। इसमें सभी निर्वाचित पार्षदों को इसी दिन नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न करवाया जाएगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल ही अपने समर्थित पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए जोर लगा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.