जिंदान हत्या मामले की सीबीआइ जांच हो : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस ने आरटीआइ कार्यकर्ता एवं वकील केदार सिंह जिंदान की हत्या मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस ने आरटीआइ कार्यकर्ता एवं वकील केदार सिंह जिंदान की हत्या मामले की सीबीआइ जांच करवाने की मांग की है। काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रभारी रजनी पाटिल से मिला। उन्होंने जिंदान हत्याकाड को कानून व्यवस्था की खराब हालत से जोड़ते हुए इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की वकालत की। उन्होंने कहा कि काग्रेस हिंसा के खिलाफ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें