उपनिदेशक पद पर पदोन्नति कोटा 50 फीसद करने की मांग
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य संघ ने प्रवक्ता वर्ग से बने प्रधानाचार्यो क
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य संघ ने प्रवक्ता वर्ग से बने प्रधानाचार्यो के लिए उपनिदेशक के रूप में पदोन्नति के लिए 50 प्रतिशत कोटे की मांग की है। जारी बयान में संघ के अध्यक्ष अनिल नाग महासचिव डीआर प्रेमी, सलाहकार हरी शर्मा, प्रधानाचार्य एमएल टेकटा, राजेंद्र खशिया, रत्न गुप्ता, रणधीर राठौर, डॉ. अक्षत ठाकुर, दिनेश ठाकुर आदि ने बताया कि वर्ष 2008 में लंबे संघर्ष के बाद प्रधानाचार्य पदोन्नति के लिए मुख्य अध्यापक और प्रवक्ताओं का कोटा 50:50 किया गया। उस समय जब प्रधानाचार्य के लिए कोटा 50:50 किया गया तो शिक्षा उपनिदेशकों के लिए भी ये 50:50 होना चाहिए था। इसे मुख्याध्यापक से पदोन्नत प्रधानाचार्य के लिए 60 फीसद और प्रवक्ताओं से पदोन्नत प्रधानाचार्य के लिए 40 फीसद रखा गया है। स्कूल प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नाग ने बताया कि प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत होने के लिए 22-23 साल लग जाते हैं। इतने वर्ष के इंतजार के बाद प्रधानाचार्य बनने के बाद उपनिदेशक के रूप में पदोन्नत होने के लिए सही अनुपात न होने के कारण उप निदेशक के रूप में पदोन्नति नामुमकिन हो जाती है।