दीपक सूद बने व्यापार मंडल रामपुर के अध्यक्ष
संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर व्यापार मंडल रामपुर बुशहर की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : व्यापार मंडल रामपुर बुशहर की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्यापार मंडल रामपुर का अध्यक्ष दीपक सूद को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी निर्विरोध चुनाव हुआ। उपाध्यक्ष निशू बंसल, सचिव मनोज सोनी, संयुक्त सचिव पंकज शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल को चुना गया। चुनाव में 16 सदस्यों ने भाग लिया, इसमें 13 ने नामांकन भरा। चुनाव कमेटी प्रभारी मोहन लाल गुप्ता और रवि भूषण गुप्ता ने परिणाम को घोषित किया। इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता भी मौजूद रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सूद ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के छोटे व बड़े व्यापारी को साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और एक एडवाइजरी कमेटी भी बनाई जाएगी। सुनील बस्सी, संजय बंसल, पवन बंसल, जय भगवान बंसल, पवन बंसल, सतीश अग्रवाल, राहुल सूद, रोहित सूद, बाल मुकुंद शर्मा, आयुष शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, अजय कपूर, शराफत अली, यूनस मोहमद, प्रमोद गोयल, रमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रदीप नेगी, यशपाल शर्मा, राजन अरोड़ा व योगिद्र पाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।