Move to Jagran APP

देश के विकास के लिए सभी करें मतदान

राज्य स्तरीय रोहडू मेले के समापन पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 03:41 PM (IST)
देश के विकास के लिए सभी करें मतदान
देश के विकास के लिए सभी करें मतदान

जितेंद्र मेहता, रोहड़ू

loksabha election banner

राज्यस्तरीय रोहड़ू मेले के समापन पर दैनिक जागरण ने सभी चुनें, सही चुनें अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करवाया। इस मौके पर एसडीएम बीआर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं मेले के समापन पर एडीएम शिमला प्रभा राजीव ने बतौर मुख्य अतिथि व डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा विशेष रूप से शिरकत की। अभियान के तहत लोगों को वोट डालने के साथ लोगों को भी प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया।

एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान के रूप में जो अधिकार संविधान ने हमें प्रदान किया है उसका इस्तेमाल करने में हमें आगे रहना चाहिए। चुनाव के महापर्व में देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है। इस दौरान लोगों से बुजुर्गो के साथ दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक ले जाने में सहायता करने की अपील की। एक सही वोट देश को एक कुशल नेतृत्व को आगे लाकर देश का विकास सुनिश्चित करने में सहायक हो सकता है।

दैनिक जागरण के सभी चुनें सही चुनें अभियान में रोहडू एवं छौहारा क्षेत्र की विभिन्न महिला मंडल प्रधानों ने भी हिस्सा लिया। महिला प्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि वोट का महत्व जिस प्रकार से एक प्रत्याशी के लिए है उससे कहीं अधिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए है।

इस मौके पर एसडीएम रोहडू कार्यालय अधीक्षक राजेश चौहान, तहसील चिढ़गांव अधीक्षक प्रताप चौहान, महिला मंडल प्रधानों में देवीधार, शाकली, बाहली (करासा), बेतयाणी, कनेवरा, झंझवाणी, डिस्वाणी, वेद माता गायत्री परिवार से अध्यक्ष अनिल बेथवाण व उपप्रधान रामेश्वर ने भी लोगों से मतदान की अपील की। .......

19 मई को हर व्यक्ति मतदान करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए रोहडू को मतदान की प्रतिशतता में सबसे ऊपर ले जाना है।

- बीआर शर्मा, एसडीएम रोहडू। दैनिक जागरण की मुहिम काफी सराहनीय है। महिला मंडल की सदस्यों एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी लोगों को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। गांव में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

- प्रभा, प्रधान जाबली महिला मंडल। लोकतंत्र में हमारे वोट के प्रयोग की सबसे अधिक महत्ता है। वोट हमारा अधिकार है और देश हित में हमारा कर्तव्य भी है। हमें अपने इस अधिकार का सही प्रयोग कर एक सही व्यक्ति को वोट कर देश का भविष्य बनाने के लिए चुनना है।

- सोनिया, नगर परिषद कर्मचारी रोहड़ू। देश के विकास में सरकार के निर्माण में हमें अपने वोट का इस्तेमाल कर लोकतंत्र व देश को मजबूत नींव देने का काम करना होगा। इसके लिए मैं अपने गांव में सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करूंगी।

- बबली जोगटा, प्रधान महिला मंडल बेतयानी। हमारे लिए अगर देश सबसे पहले है तो देश को मजबूत करने वाले वाले हर कार्य में हमारा योगदान भी जरूरी है। मैं इस चुनाव में अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने व अपने स्तर पर हरसंभव कार्य में सहयोग करूंगा।

- रामेश्वर, उपप्रधान वेतमाता संस्थान चिढ़गांव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.