आधा घंटा सैर, 15 मिनट प्राणायाम करते हैं जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के लिए लोग सुबह आठ बजे पहुंच जाते हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न भागों से आए लोगों से मिलना नियमित रखा है। कोरोना वायरस के संभावित खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि लोग प्राणायाम को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नियमित दिनचर्या है कि वह सुबह जल्दी बिस्तर छोड़कर आधा घंटा ब्रिक्स वॉक करते हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने कई लोग सुबह आठ बजे ही उनके सरकारी आवास ओकओवर शिमला पहुंच जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न भागों से आने वाले लोगों से मिलना जारी रखा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने से भी संक्रमण से बचा जा सकता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर सुबह जल्दी उठकर आधा घंटा सैर करते हैं। वह इसके बाद 15 मिनट प्राणायाम करते हैं। ओकओवर परिसर में सैर के दौरान जयराम ठाकुर के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी होती हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि चाहे जीवन में व्यस्तता किसी भी स्तर की हो, स्वस्थ रहने के लिए नियमित सैर व प्राणायाम करना जरूरी है। प्रदेश के लोग प्रण लें कि वह 22 मार्च से प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। मैं पूरे दिन की व्यस्तता के बावजूद सुबह पांच बजे बिस्तर छोड़कर प्रकृति के साथ समय बिताता हूं। इस दौरान तेज कदमों के साथ आधा घंटा पैदल चलता हूं। इसके बाद प्रतिदिन 15 मिनट प्राणायाम अवश्य करता हूं।
--------- हर मरीज को प्राणायाम की सलाह
इलाज करवाने आने वाले हर मरीज को प्राणायाम करने की सलाह देती हूं। प्राणायाम करने के साथ खानपान सुधार लिया तो अनावश्यक दवाइयों से छुटकारा मिल जाएगा। मैं हर सुबह 45 मिनट सैर व 45 मिनट प्राणायाम करती हूं। इसके बाद 15 मिनट तक योगासन करना मेरी दिनचर्या है।
-साधना ठाकुर, मुख्यमंत्री की पत्नी एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक।