Move to Jagran APP

पूर्वजों का प्रमाणपत्र लेने शिमला पहुंचा इंग्लैंड का दंपती

भागमभाग की जिदगी बच्चों का अपने अभिभावकों से दूर रहना या अन्य कारणों से परिवार वालों की उपेक्षा करना एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। इसी दौर में ऐसा भी तबका है जो पुराने बुजुर्गों को याद करने और उनके प्रमाण इकट्ठा करने के लिए कई सरहदों को पार कर इन्हीं इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:38 AM (IST)
पूर्वजों का प्रमाणपत्र लेने शिमला पहुंचा इंग्लैंड का दंपती
पूर्वजों का प्रमाणपत्र लेने शिमला पहुंचा इंग्लैंड का दंपती

जागरण संवाददाता, शिमला : ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शिमला में पैदा हुए अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए इंग्लैंड का एक दंपती यहां नगर निगम कार्यालय पहुंचा। दंपती ने नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त से मुलाकात की।

loksabha election banner

दंपती ने उन्हें बताया कि उनके पूर्वज शिमला में वर्ष 1879 में पैदा हुए थे। उन्हें 140 साल पहले जन्मे उनके पूर्वजों के जन्म का प्रमाणपत्र चाहिए। संयुक्त आयुक्त ने भी देर न करते हुए जल्द से जल्द रिकॉर्ड खंगाल कर प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया। चंद मिनटों में रिकॉर्ड में उनका नाम मिल गया। इससे उन्हें प्रमाणपत्र मिल गया। नगर निगम शिमला ने वर्ष 1870 से पूरा रिकॉर्ड संभाल कर रखा है। ऐसा नहीं है कि पहली बार विदेशी मेहमान नगर निगम शिमला में कोई प्रमाणपत्र लेने पहुंचे हों। हर साल आठ से 12 लोग अपने पूर्वजों का जन्म प्रमाणपत्र लेने निगम कार्यालय पहुंचते रहे हैं। विदेशी मेहमानों का नगर निगम ने पूरा ख्याल भी रखा ताकि निगम की छवि साफ सुथरी रहे। ऑनलाइन नहीं पूरा रिकॉर्ड

नगर निगम शिमला के पास वर्ष 1870 से रिकॉर्ड मौजूद है। हालांकि पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं हो पाया है। बीते 40 वर्षों का रिकॉर्ड निगम ने ऑनलाइन कर दिया है। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। पूरे रिकॉर्ड को निगम द्वारा ऑनलाइन करना संभव भी नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि निगम के रिकॉर्ड में कुछ जन्मतिथियां अंकित नहीं हैं। मात्र जन्म वर्ष ही अंकित किया गया है। ऐसा ही रिकॉर्ड इंग्लैंड के दंपती के पूर्वजों का भी मिला है। इंग्लैंड का दंपती अपने बुजुर्गो का जन्म प्रमाणपत्र लेने ही शिमला पहुंचा था। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शिमला घूमने आते हैं और यादगार के तौर पर अपने बुजुर्गो का जन्म प्रमाणपत्र साथ ले जाते हैं। नगर निगम की सरहाना

इंग्लैंड से आए दंपती ने नगर निगम शिमला की सराहना की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई आवभगत और तुरंत प्रमाणपत्र देने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने निगम द्वारा रिकॉर्ड संभाल कर रखने की भी सराहना की। इंग्लैंड के दंपती ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिचवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.