Move to Jagran APP

गीला-सूखा अलग न देने पर निगम का कूड़ा लेने से इन्कार

शहर के कई घरों में पहले दिन ही गीला और सूखा कूड़ा अलग न देने पर निगम ने कूड़ा उठाने से इन्कार कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:53 PM (IST)
गीला-सूखा अलग न देने पर निगम का कूड़ा लेने से इन्कार
गीला-सूखा अलग न देने पर निगम का कूड़ा लेने से इन्कार

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर के कई घरों में पहले दिन ही गीला और सूखा कूड़ा अलग न देने पर नगर निगम ने कूड़ा उठाने से इन्कार कर दिया है। पहली बार निगम के कर्मचारियों के साथ सुपरवाइजरों ने भी घरों का दौरा किया। आधे से ज्यादा शहर में निगम की यह मुहिम पहले दिन चली।

loksabha election banner

वार्ड नंबर पांच समरहिल में 70 घरों का दौरा किया गया। इस दौरान 54 घरों से कूड़ा अलग मिला। सोलह घरों से अलग कूड़ा देने से इन्कार करने पर निगम ने कूड़ा नहीं उठाया। गंज बाजार के वार्ड से 50 घरों का निरीक्षण किया। इसमें से 30 घरों से कूड़ा अलग कर मिला। उधर, मज्याठ वार्ड में 58 घरों में से 35, फागली में 50 में से 40, कच्चीघाटी में 50 घरों में से 35, कैथू में 120 घरों में से 45, टुटू में 60 घरों में से 40, टूटीकंडी में 60 घरों में से 40, लोअर बाजार में 50 में से 30, नाभा में 65 में से 50 घरों से अलग कूड़ा दिया गया। नगर निगम के सह आयुक्त अजीत भारद्वाज ने लोगों से कूड़ा अलग करके देने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.