Move to Jagran APP

निगम चुनाव के लिए कांग्रेस शहर में करवाएगी सर्वे

राजधानी शिमला में नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव के लिए भी कांग्रेस पार्टी सर्वे करवाएगी। इसका काम सर्वे एजेंसी को सौंप दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jul 2022 05:04 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2022 05:04 AM (IST)
निगम चुनाव के लिए कांग्रेस शहर में करवाएगी सर्वे
निगम चुनाव के लिए कांग्रेस शहर में करवाएगी सर्वे

अनिल ठाकुर, शिमला

loksabha election banner

राजधानी शिमला में नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव के लिए भी कांग्रेस पार्टी सर्वे करवाएगी। पार्टी ने सर्वे का काम एक एजेंसी को सौंप दिया है। यह सर्वे एजेंसी शहर के सभी 41 वार्डो में जाकर लोगों की राय जानेगी। सूत्रों के मुताबिक यह सर्वे कई तरह से होगा। इसमें कुछ सवाल इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पूछे जाएंगे, जबकि कुछ लोगों को फोन कर उनकी राय ली जाएगी। सर्वे की रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय होगी। सर्वे के आधार पर ही पार्टी शहर में प्रत्याशियों को टिकट आवंटित करेगी। यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव को लेकर सर्वे करवा रही है।

सर्वे में देखा जाएगा कि कांग्रेस की किस वार्ड में क्या स्थिति है। किन वार्डो में पार्टी मजबूत है और जीत सकती है। किन वार्डो में संगठन कमजोर है और चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी के संभावित चेहरे जो चुनावी मैदान में उतरेंगे उन पर भी लोगों की राय ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक संगठन ने बीते माह भी एक सर्वे करवाया था। यह सर्वे भी शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर करवाया गया था। अब दूसरी बार सर्वे करवाया जा रहा है। वार्ड स्तर पर चलाया था जन जागरण अभियान

कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के हर वार्ड में जन जागरण अभियान भी चलाया था। हालांकि आठ वार्डो में ही इस अभियान के तहत बैठकें हुई। उसके बाद इस अभियान को बीच में ही रोक दिया गया। अब दोबारा से इस अभियान को चलाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी हर वार्ड में जाकर खुद भी लोगों की नब्ज टटोलेंगे।

इस बार 41 वार्डो में होने हैं चुनाव

नगर निगम शिमला में इस बार 41 वार्डो में चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछली बार 34 वार्डो में चुनाव हुए थे। सात नए वार्ड बनने से लोगों को क्या फायदा हो रहा है, वार्डो के पुनर्सीमांकन से लोग खुश हैं या नाराज, चुनाव में देरी हो रही है उसका क्या असर देखने को मिल रहा है, क्या लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं, यह सारी चीजें भी सर्वे में देखी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.