दिल्ली में कांग्रेस की महारैली के लिए 22 को शिमला में बैठक
दिल्ली में कांग्रेस की 30 नवंबर को होने वाली महारैली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : दिल्ली में कांग्रेस की 30 नवंबर को होने वाली महारैली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों, विधायकों व पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस सचिवों एवं अग्रणी संगठन एवं विभागों के प्रदेश प्रमुख को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में दिल्ली जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।