Move to Jagran APP

जमानत पर हैं वीरभद्र, जेल ज्यादा दूर नहीं: संबित पात्रा

संबित पात्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं और हिमाचल की जनता हिसाब मांग रही है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 09:21 AM (IST)
जमानत पर हैं वीरभद्र, जेल ज्यादा दूर नहीं: संबित पात्रा
जमानत पर हैं वीरभद्र, जेल ज्यादा दूर नहीं: संबित पात्रा

शिमला, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जमानत पर हैं और जेल उनसे ज्यादा दूर नहीं है। केवल वीरभद्र ही नहीं, समूची कांग्रेस भी जमानत पर चल रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं।

loksabha election banner

संबित पात्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं और हिमाचल की जनता हिसाब मांग रही है। प्रदेश में चल रहे माफिया राज व भ्रष्टाचार को लेकर वीरभद्र सिंह को हिसाब देना पडे़गा। उन्होंने पूछा कि सोने के सेब वाले पेड़ कहां होते हैं, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देनी चाहिए। जो एलआइसी एजेंट वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के लोगों का बीमा करता है, वह जेल में है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह का सोने के सेब का घोटाला लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले जैसा है। सेब से होने

वाली लाखों की आय अचानक करोड़ों तक जा पहुंचती है। वकामुल्ला चंद्रशेखर से कर्ज लेकर मुख्यमंत्री का परिवार दिल्ली में संपत्तियां खरीदता है। करोड़ों का फार्म हाउस लाखों में कैसे खरीदा गया?

देवभूमि हिमाचल में देश-विदेश से सैलानी आते हैं लेकिन प्रदेश पुलिस के आठ अधिकारी व कर्मचारी गिरफ्तार होते हैं। कोटखाई में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को सजा नहीं दी गई और सच्चाई छुपाने के लिए पुलिस अधिकारी गिरफ्तार किए गए ।

मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से संदिग्धों के फोटो 45 मिनट के भीतर हटाए क्यों गए? भले ही मामले पुराने हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्टाचार के मामलों में वीरभद्र सिंह पहले मुख्यमंत्री हैं जो जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र उनके स्टील मंत्रालय संभालने के दौरान एक डायरी भी मिली थी। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। वहीं, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जहां किसी को पता नहीं है कि अमित शाह के बाद कौन पार्टी अध्यक्ष होगा।

 इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, विधायक सुरेश भारद्वाज सहित अन्य

नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह ने सही कहा कांग्रेस भटक गई: बिंदल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.