Move to Jagran APP

दलितों से अन्याय कर रही भाजपा सरकारें : प्रमोद

दलितों के साथ केंद्र की मोदी सरकार अन्याय कर रही है और केंद्र सरकार के पास दलितों के लिए कोई योजनाएं भी नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:57 PM (IST)
दलितों से अन्याय कर रही भाजपा सरकारें : प्रमोद
दलितों से अन्याय कर रही भाजपा सरकारें : प्रमोद

राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्र की मोदी सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही है। केंद्र के पास इस वर्ग के लिए कोई योजनाएं भी नहीं है। यह बात अखिल भारतीय अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक के दौरान कही। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों से बड़ा अन्याय कर रही है। भाजपा हमेशा दलित विरोधी रही है। यही कारण है कि उसने सत्ता में आते ही प्रदेश में दलितों के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के बनाए एससी कमीशन को भंग कर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने को तैयार हो जाएं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केद्र सरकार बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। इतिहास को बदला जा रहा है। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं है। हाल ही में धर्म की आड़ में एक महिला से हुए घोर अमानवीय व्यवहार की निदा करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि में ऐसी घटना होना चिंता का विषय है। इससे साफ है कि यहां कानून और महिला सुरक्षा की क्या स्थिति है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यादविदर गोमा ने कहा कि विभाग में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक, संजय कुमार, इंद्र पाल, सेनराम नेगी, राजेंद्र मोहन, रोशन लाल नेगी, बुद्धि सिंह, कमल किशोर, बीडी चौहान, पलक राम कश्यप, अनीता कश्यप, ऊषा तोमर, कौशल्या जोशी, पदमा, बसंती देवी, कृष्णा, गुरदयाल सिंह, डीडी कश्यप, चेतराम चौहान, जीत राम पंवार, विद्या नंद, लाल सिंह, रमेश चंद कौंडल, होशियार सिंह, जीवन कुमार, विजय कुमार, नरेश कुमार के अतिरिक्त सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.