धन बल से मतदाताओं को प्रभावित कर रही भाजपा : राठौर
प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान धनबल के उपयोग का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 05:04 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान धन बल का प्रयोग कर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर कड़ी नजर रखे।
कुलदीप राठौर ने कहा कि उन्हें सूचनाएं मिल रही हैं कि भाजपा लोगों को धन बल का प्रलोभन देने में जुट गई है। सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के कई मामले सामने आ रहे हैं। कांगड़ा जिला में एक अध्यक्ष द्वारा सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की शिकायत सामने आई है जिस पर आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। ईवीएम की सुरक्षा में भी कोताही नहीं होनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें