Move to Jagran APP

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 09:20 PM (IST)
कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगम में चुनाव होने हैं। हालांकि नौ वार्डो में प्रत्याशियों के नाम पर पेच फंस गया है। इनमें धर्मशाला के तीन, पालमपुर के दो और सोलन नगर निगम के चार वार्ड शामिल हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। दिन में 11 बजे से शाम पौने पांच बजे तक चली मैराथन बैठक में प्रत्याशियों पर मंथन किया गया। नौ वार्डो से दो-दो नाम का पैनल बनाकर हाइकमान को भेज दिया है। सोमवार दोपहर तक इनके नाम भी घोषित हो सकते हैं।

loksabha election banner

बैठक में पहले तय किया गया था कि हाइकमान को एक-एक नाम ही भेजा जाएगा, लेकिन सहमति नहीं बनी। वहीं, सोलन के तीन वार्डो से पार्टी ने अभी किसी प्रत्याशी का नाम ही प्रस्तावित नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी का टिकट फाइनल होने के बाद ही कांग्रेस यहां अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। पैनल भी तभी बनाकर भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, यदोपति ठाकुर व छत्तर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

-------

धर्मशाला का विवाद, स्थानीय नेता ने जताई आपत्ति

चुनाव समिति की बैठक में टिकट आवंटन को लेकर नोकझोंक भी हुई। सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला नगर निगम में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा विवाद उपजा रहा। स्थानीय नेता ने जमीन से जुड़े व सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलता तो चुनाव परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें।

------

अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर होगी कार्रवाई : किमटा

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि सभी वार्डो में प्रत्याशियों का चयन कर दिया है और प्रस्तावित नाम पार्टी आलाकमान को अनुमोदन के लिए भेजे हैं। सोमवार सुबह पार्टी सूची जारी कर देगी। अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी से जुड़ा कोई अन्य चुनाव में खड़ा होता है तो उसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसके खिलाफ पार्टी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ इन चुनाव में उतर रही है। पार्टी के विधायक, सभी पूर्व विधायक सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता पूरे तालमेल के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

---------- बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बेहतर काम कर रहे

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सरकार के सभी निगम एवं बोर्डो के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष की समीक्षा भी समय-समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिस प्रकार से प्रदेश में कार्य कर रहे हैं, उससे प्रदेश की जनता को बल मिल रहा है।

रविवार को उन्होंने निगम एवं बोर्डो के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संगठन व सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो जनता और सरकार के बीच कड़ी का काम करते हैं। निगम एवं बोर्डो के साथ कई लाभार्थी योजनाएं जुड़ी हैं और इन योजनाओं को धरातल तक ले जाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का दायित्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और महिला सशक्तीकरण से जुड़े बोर्डो के अध्यक्ष भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम एवं बोर्डो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लगातार प्रवास भी करेंगे और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.