Move to Jagran APP

अक्टूबर अंत तक दो लाख कार्यकर्ता जोड़ेगी कांग्रेस : पाटिल

शक्ति एप से कांग्रेस ने 2019 तक देश में एक करोड़ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:33 PM (IST)
अक्टूबर अंत तक दो लाख कार्यकर्ता जोड़ेगी कांग्रेस : पाटिल
अक्टूबर अंत तक दो लाख कार्यकर्ता जोड़ेगी कांग्रेस : पाटिल

राज्य ब्यूरो, शिमला : शक्ति एप से कांग्रेस ने 2019 तक देश में एक करोड़ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इससे कांग्रेस जन सामान्य बेस से काडर बेस पार्टी बनेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शक्ति एप को लांच करते हुए कही। यह एप लांच करने वाला हिमाचल16वां राज्य बन गया है। इसके माध्यम से काग्रेस नेतृत्व अपना संदेश और सुझाव सीधे बूथ स्तर कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकेगा। कार्यकर्ता भी अपने संदेश और सुझाव पार्टी हाईकमान को दे पाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश में 31 अक्टूबर तक दो लाख कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर जो लोग जितने ज्यादा कार्यकर्ता जोड़ेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। पाटिल ने दावा किया कि हर सेकेंड में काग्रेस से एक कार्यकर्ता जुड़ रहा है। अभी तक 29 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शक्ति एप से जुड़ चुके हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं को यह एप पार्टी में आगे बढ़ने का मौका देगी। इस अवसर पर शक्ति प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय समन्वयक शशाक शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक व अन्य मौजूद थे।

----------------------

कैसे जुड़ सकते हैं एप से काग्रेस के प्रत्येक सदस्य को मोबाइल नंबर 9594572799 पर अपना वोटर आई कार्ड नंबर एसएमएस करना होगा। एक मोबाइल नंबर पर एक ही वोटर आई कार्ड पंजीकृत होगा। आई कार्ड के पंजीकरण के बाद सदस्य संबंधी बूथ, ब्लॉक व जिला समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारिया काग्रेस के डाटा एनॉलिटिकल डिपार्टमेंट के पास पहुंच जाएंगी।

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.