अभी और बढ़ेंगी ठंड, धुंध का कहर भी शुरू
वीरवार को हिमाचल प्रदेश का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान माईनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल में वीरवार को सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी लेकिन अभी बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इसकी वजह उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होना बताया है। राज्य में पश्चिमी हवाओं का
असर दिखना शुरू हो गया है और समूचा राज्य शीत लहर की चपेट में है। राज्य के मैदानी क्षेत्र पहाड़ों की रानी शिमला से भी ठंडे हो गए हैं। सोलन, ऊना, और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान शिमला से एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में धुंध का कहर भी शुरू हो गया है।
पश्चिमी हवाएं सक्रिय
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आगामी 24 घंटों केदौरान पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही हैं। यहां ज्यादा
प्रभावशाली नहीं होगा, लिहाजा एक-दो स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मगर इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। आठ जनवरी को एक और पश्चिमी हवा हिमाचल की ओर करेंगी, जिससे राज्य में मौसम परिवर्तन लेगा और बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए लगता है कि सर्दी का प्रकोप एक बार फिर प्रदेश में अपना असर दिखाने वाला है।
ठंड से ठिठुरते रहे लोग
सोमवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। दोपहर हो धूप खिली रही और ठंडी हवाओं का क्रम भी जारी रहा। जिससे धूप बेअसर दिखी और लोग ठंड से ठिठुरते रहे। शाम होते ही आसमान में बादल घिर गया। जिससे शुक्रवार को राज्य के मध्यम ऊंचाई व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीदें बंधी है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में माईनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की पांगी घाटी में दिखे बीस भूरे भालू