Move to Jagran APP

वेद माता गायत्री जनकल्याण समिति ने चिढ़गाव में चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र, रोहडू : वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति ने चिढ़गाव बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 02:01 PM (IST)
वेद माता गायत्री जनकल्याण समिति ने चिढ़गाव में चलाया सफाई अभियान
वेद माता गायत्री जनकल्याण समिति ने चिढ़गाव में चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र, रोहडू : वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति ने चिढ़गाव बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से बाजार, तहसील मुख्यालय व चिढ़गाव बस अड्डा में सफाई की गई। सफाई अभियान में 14 महिला मंडलों की 170 महिलाओं ने भाग लिया। महिला मंडल की सदस्याओं ने जहा चिढ़गाव बाजार में सफाई का कार्य किया वहीं चिढ़गाव में दुकानदारों व यहा पर रहने वाले लोगों को भी सफाई के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर छौहारा विकास खंड समन्वयक राजीव व खंड विकास अधिकारी चिढ़गाव विजय कात नेगी भी शामिल रहे। इस अवसर पर वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति चिढगाव के अध्यक्ष अनिल वेथवान ने महिलाओं को सफाई अभियान के बारे में भी जागरूक किया। इस अभियान में भेतयानी, थली, डिसवाणी, ढाक, जखनोटी, बालधार, डुंगयाणी, खडोली, झझवाणी, लाकाधार, गुम्मा, जगोटी, डिसवाणी-2, विशाली व कंबरौण गाव के महिला मंडलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.