संवाद सूत्र, जुब्बल : हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन में 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित जिलास्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला किया गया। इसमें विज्ञान मॉडल में सरस्वती विद्या मंदिर जुब्बल ने आठ स्वर्ण, चार रजत व 1 कांस्य पदक जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति सदस्य मोहन श्याम, आपदा प्रबंधन संयोजक सुरजीत शर्मा, सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. सत्यव्रत भारद्वाज व जिला अध्यक्ष सैन राम उपस्थित रहे। विज्ञान मॉडल स्पर्धा में मिताली पांचटा वायु के प्रयोग में प्रथम, पर्यावरण संरक्षण में रहिशा ने प्रथम, कृषि के परंपरागत तकनीक में परीक्षित, अवशिष्ट पदार्थो के प्रबंधन में मन्नत नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल में अस्तित्व व शुभम प्रथम रहे। कंप्यूटर मॉडल में दिव्या पुन, अभिनव ने प्रथम स्थान हासिल किया। मन्नत चौहान, शिवन्या नामटा, स्नेहा, तथा ओजस ने द्वितीय स्थान तथा तपन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने इसका श्रेय अध्यापकों को दिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।