Move to Jagran APP

शहर में पार्किग हल की जगी उम्मीद

जागरण संवाददाता शिमला प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने नगर निगम शिमला से शहर में बनी पाि

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:19 PM (IST)
शहर में पार्किग हल की जगी उम्मीद
शहर में पार्किग हल की जगी उम्मीद

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने नगर निगम शिमला से शहर में बनी पार्किग का रिकॉर्ड तलब किया है। मुख्य सचिव ने निगम से पूछा है कि शहर में कितनी पार्किग निगम बना चुका है और उनकी कितनी क्षमता है। इसके अलावा निगम यह भी बताए कि शहर में ऐसे कितने लोग हैं जिनके घर सड़क के साथ हैं। अपनी पार्किग बनाई हैं। शहर में कुछ लोगों ने निजी पार्किग भी बनाई हैं। उन पार्किग की क्षमता कितनी है, नगर निगम अब यह आंकड़ा भी जुटाने में जुट गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी। इसके अलावा निगम यह भी आंकड़ा जुटाएगा कि शहर में कितने वाहन हैं। कितने वाहन बाहर से यहां आते हैं। शहर में कितनी पार्किग की आवश्यकता है। इसी के आधार पर अब शिमला में पार्किग का निर्माण किया जाएगा। शिमला में 79 हजार वाहन, 16 हजार को पार्क करने की सुविधा

loksabha election banner

शिमला शहर में करीब 79 हजार वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों समेत अन्य वाहनों का आंकड़ा 90 हजार तक पहुंच जाता है। लेकिन शहर में नगर निगम की पार्किग में 16 हजार वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। पांच हजार के करीब ऐसे वाहन मालिक हैं जिनके पास अपनी निजी पार्किग है। नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वाहनों की पार्किग तैयार कर रहा है। 11 हजार वाहनों के लिए यलो लाइन पार्किंग

नगर निगम शिमला के दायरे में 11 हजार वाहनों के लिए निगम ने यलो लाइन पार्किग बनाई है। इसके अलावा करीब पांच हजार वाहनों के लिए बड़ी कवर्ड पार्किग बनाई हैं। बावजूद इसके भी शहर में पार्किग की कमी है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि शिमला में वाहनों की संख्या ज्यादा है। पर्यटन सीजन के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी अपने वाहनों में आते हैं, जिससे यहां पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और पार्किग की कमी खलती है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रही पार्किंग

कसुम्पटी बाजार में महासू तहसील भवन के स्थान पर 50 गाड़ियों की पार्किग निगम ने प्रस्तावित की है। इसके अलावा विकासनगर में 200, पंथाघाटी में अमृत मिशन के तहत 150 व अन्य वार्डो में भी पार्किग प्रस्तावित की हैं। मुख्य सचिव ने निजी पार्किग का विवरण निगम से मांगा है। निगम इस आंकड़े को जुटा रहा है और इसकी रिपोर्ट तैयार करेगा।

पंकज राय, आयुक्त नगर निगम शिमला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.