Move to Jagran APP

पूनम चौपाल भाजपा महिला मोर्चा की बनी महामंत्री

चौपाल विकास खंड के बमटा क्षेत्र से संबंध रखने वाली पूनम मांटा को चौपाल भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 05:10 PM (IST)
पूनम चौपाल भाजपा महिला मोर्चा की बनी महामंत्री
पूनम चौपाल भाजपा महिला मोर्चा की बनी महामंत्री

संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल विकास खंड के बमटा क्षेत्र से संबंध रखने वाली पूनम मांटा को चौपाल भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। पूनम वर्तमान में चौपाल विकास खंड के बमटा वार्ड की पंचायत समिति सदस्य हैं। पूनम मांटा ने जारी बयान में कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाएंगी। इसके अलावा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। वहीं नेवल एवं थरोच क्षेत्र से संबंध रखने वाली शीला राथटा एवं उमा कांटा को उपाध्यक्ष व कांता शर्मा को महामंत्री बनाए जाने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूनम मांटा, शीला राथटा, उमा कांटा एवं कांता शर्मा ने नियुक्ति के लिए विधायक बलवीर सिंह वर्मा, चौपाल भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रमला रांटा का आभार जताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.