पौधारोपण करेगा छौहारा विकास मंच
छौहारा क्षेत्र में छौहारा विकास मंच की बैठक प्रधान उमेश दाउटू की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहडू : छौहारा क्षेत्र में छौहारा विकास मंच की बैठक प्रधान उमेश दाउटू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के संस्थापक सदस्यों ने निर्णय लिया कि वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें सदाबहार पौधे रोपे जाएगे। इस मौके पर मंच के संयोजक अजय नेगी, सचिव उत्तम ठाकुर, उपाध्यक्ष कपिल देव घियाली, कोषाध्यक्ष दिनेश धामी व विनोद कामटा, कपिल डेरवान, मनोज चौहान, कैलाश चौहान, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र मेहता, जीवन नेगी, दिपराज शौतान, अश्वनी रूमाण मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें