Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: हिमाचल में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने फिर दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Himachal Weather Update मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जतायी है शुक्रवार को भी कई स्थानों पर छह इंच तक बर्फबारी हुई।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 08:21 AM (IST)
Himachal Weather Update: हिमाचल में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने फिर दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।शुक्रवार को प्रदेशभर में सुबह बादल छाए रहे। दोपहर को कुछ क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए धूप खिली, लेकिन कुछ ही देर में बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। कुल्लू जिले के रोहतांग में शुक्रवार को छह इंच, मंढ़ी, गुलाबा व सोलंगनाला में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई है।

loksabha election banner

कोकसर बचाव चौकी में तैनात प्रभारी पवन ने बताया कि कोकसर में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। कुल्लू शहर में भी बारिश के कारण लोग घरों में ही रहे। लाहुल-स्पीति जिले के कोकसर, दारचा व सिस्सू में तीन इंच और केलंग में दो इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। कुल्लू जिले के मनाली में दो सेंटीमीटर बारिश हुई है।

पिछले दिनों बर्फबारी के कारण बंद हुए जलोड़ी दर्रा को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रदेश में अभी 63 सड़कें बंद हैं। बारिश व बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को अभी तक 53 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इन दिनों सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला से ज्यादा मैदानी क्षेत्र ज्यादा ठंडे हैं। कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान कम रहा। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।

व्हाइट क्रिसमस की आस कम

इस बार मौसम के तेवर बेशक कड़े हैं, लेकिन व्हाइट क्रिसमस की आस कम है। मौसम विभाग ने 22 से 26 तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि 15 दिसंबर को हुई बर्फबारी से क्रिसमस पर भी बर्फ गिरने की उम्मीद की जा रही थी।

कहां कतनी सड़कें बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग   01

शिमला जोन      07

मंडी जोन          04

कांगड़ा जोन     51

कुल                63

 अब और रोमांचक होगा कुल्लू का सफर, पानी से हवा में उड़ेंगे पर्यटक

 गौरतलब है कि कि शुक्रवार को हिमाचल के कुल्लू में सोलंग घाटा में ताजा हिमपात हुआ था। निचले क्षेत्रों में दिन भर बादल छाये रहे। सैलानियों के पसंद कहे जाने वाले रोहतांग और लाहुल में भी हिमपात हुआ जिसके बाद मनाली में बर्फबारी की संभावना बढ़ गयी। 

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.