नड्डा की ताजपोशी में पहुंचे जयराम, बिंदल व मंत्री
जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य अध्यक्ष डा. राजीव बिदल सहित सरकार के मंत्री. सांसद और केंद्रीय परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, शिमला : जेपी नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल सहित मंत्री, सासद और केंद्रीय परिषद के सदस्य मौजूद रहे। प्रदेश से भाजपा के कई नेता, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचे।
हिमाचल भवन दिल्ली में एकत्रित हुए कार्यकर्ता नड्डा के समर्थन में नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। जेपी नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल के सभी मंडलों में उत्साह दिखा। छोटे प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि हिमाचल को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है।
----------- जयराम, बिदल की अध्यक्षता में भरा नामांकन का सेट
जयराम ठाकुर व डॉ. राजीव बिदल हिमाचल सदन दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता जयराम व बिदल ने की जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, राष्ट्रीय परिषद के प्रदेश के सदस्य व पदाधिकारी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर नामांकन का सेट भरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं। हिमाचल के सभी मंडलों से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता जेपी नड्डा की ताजपोशी में पहुंचे।