Move to Jagran APP

दिल्ली के लिए चलती रहेंगी बसें, मर्ज होंगे रूट

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें दिल्ली के लिए चलती रहेंगी ले

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 06:58 PM (IST)
दिल्ली के लिए चलती रहेंगी बसें, मर्ज होंगे रूट
दिल्ली के लिए चलती रहेंगी बसें, मर्ज होंगे रूट

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें दिल्ली के लिए चलती रहेंगी, लेकिन ये विभिन्न डिपो से मर्ज होकर चलेगी। यानी जिन डिपो अथवा यूनिट से दिल्ली के लिए चार से छह बसें जाती थी उन रूटों पर दो से तीन बसें भी भेजी जाएंगी। अभी करीब 40 रूट मर्ज किए गए हैं। दिल्ली में लॉकडाउन है तो ऐसे में सवारी जब बस से उतरेगी तो टिकट संभाल कर रखें। यही टिकट क‌र्फ्यू पास की तरह होगा। निगम ने दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ के लिए भी रूट मर्ज कर दिए हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में बेशक लॉकडाउन लगा है, लेकिन बाहरी राज्यों के आने वाली बसों की आवाजाही पर रोक नहीं लगी है। उधर, एचआरटीसी प्रबंधन ने तय किया है कि अगर बसों में सवारियां होंगी तभी बसें दिल्ली जाएंगी। महाप्रबंधक ट्रैफिक पंकज सिघल ने प्रदेश के चारों मंडलीय प्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इनमें बसें चलाने या न चलाने के लिए मंडलीय प्रबंधक (डीएम) को अधिकृत किया गया है। वे ही हालात के अनुसार फैसला लेंगे। प्रदेश से दिल्ली के लिए निगम के 250 रूट हैं। इनमें सामान्य और लग्जरी दोनों बसें शामिल हैं। एचआरटीसी को छह सौ करोड़ का घाटा

कोरोना के कारण एचआरटीसी को अब तक 600 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। आलम यह कि निगम के कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए हैं। हर महीने वेतन देने में देरी हो रही है। पेंशनर को भी समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है।

...........

शीघ्र ही एसओपी जारी की जाएगी। हम दिल्ली सरकार से भी संपर्क में है। कोरोना के कारण निगम को 600 करोड़ का घाटा हो चुका है।

-विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष, परिवहन निगम।

...........

दिल्ली के लिए बसें यात्रियों पर निर्भर करेंगी। इस बारे में डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। वही अपने स्तर पर फैसला ले सकेंगे।

-पंकज सिघल, महाप्रबंधक, ट्रैफिक, एचआरटीसी।

..........

दिल्ली में लॉकडाउन लगा है, लेकिन बस सेवाएं बंद नहीं होगी। सवारियां कम होने के कारण बसों के रूट मर्ज किए हैं, वहीं सभी डीएम को यात्रियों के हिसाब से दिल्ली व चंडीगढ़ बसें चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

-संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.