डिक्की डोलमा ने किया सौम्या शर्मा की पुस्तक का विमोचन
शिमला की रहने वाली लेखिका सौम्या शर्मा की पुस्तक .एप्रोच टू कंजरवेशन एंड रिस्टोरेंटड स्पेसिफिक फोक्स ऑन कल्चर आफ हेरिटेज शिमला का विमोचन किया गया है।
जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला की लेखिका सौम्या शर्मा की पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को पर्वतारोही डिक्की डोलमा ने किया। सौम्या शर्मा ने पुस्तक अप्रोच टू कंजरवेशन एंड रिस्टोरेशन स्पेसिफिक फोक्स ऑन कल्चर ऑफ हेरिटेज शिमला के माध्यम से वास्तुकला और इसके संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को शहर की संस्कृति व इतिहास की पृष्ठभूमि में समझाने की कोशिश की है। पुस्तक में चित्रों तथा नक्शों की सहायता से पर्यावरण, स्थान की संरचना, विविध वास्तुकला, उसमें कलात्मक दृष्टि का महत्व और अंतिम प्रस्तावों को बखूबी प्रस्तुत किया है।
सौम्या शर्मा संरक्षण वास्तुकार हैं। वह चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर की छात्रा रही हैं। उन्होंने पर्यावरण नियोजन और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अहमदाबाद से आर्किटेक्चर एंड सेटलमेंट कंजरवेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। अहमदाबाद के ऐतिहासिक शहर को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में नामांकन के लिए दस्तावेज (डोजियर) तैयार करने वाले दल की सदस्य रही हैं।