किन्नौर में फूंका पुतला
गलवन घाटी में चीन की धोखेबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 04:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपियो : गलवन घाटी में चीन की धोखेबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा किन्नौर ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष पंकज बोरिस, उपाध्यक्ष धीरज नेगी व जिला महामंत्री व्योम सिंह बिष्ट किन्नौर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मुख्य चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और बलिदानियों को यादकर श्रद्धांजलि दी।
जिला महामंत्री व्योम बिष्ट ने कहा कि भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस अवसर पर जिला सचिव संजीव नेगी, कार्यालय सचिव धीरज नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष महेश नेगी, निचार पंकज अध्यक्ष पंकज डेरयान, सोशल मीडिया सह प्रभारी मनजीत नेगी व गजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें