Move to Jagran APP

भाजपा ने 64 वार्डो के लिए लगाए चुनाव प्रभारी

भाजपा ने धर्मशाला पालमपुर मंडी और सोलन नगर निगम चुनाव के लिए सभ

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM (IST)
भाजपा ने 64 वार्डो के लिए लगाए चुनाव प्रभारी
भाजपा ने 64 वार्डो के लिए लगाए चुनाव प्रभारी

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगम चुनाव के लिए सभी 64 वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को वर्चुअल बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक से प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी जुड़े।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा एक दृष्टि पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) भी बनाएगी। इसको जनता के बीच ले जाया जाएगा। प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में एक चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इसके बाद वार्ड स्तर पर भी एक चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इन कार्यालयों में चुनाव को लेकर प्रतिदिन की गतिविधियों का ब्योरा रखा जाएगा। किसी भी प्रकार के मतभेद को मिटाने के लिए भाजपा हर स्तर पर काम करेगी।

वहीं, अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, जिनके पास पार्टी का दायित्व है या नहीं है, इन चुनाव में धरातल पर काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नए नगर निगम बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। नगर निगम बनने से स्थानीय जनता को बड़ा फायदा होगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर मतदाता से घर-घर जाकर संपर्क करना होगा। वार्ड स्तर की बैठकों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की कार्यप्रणाली से डरती है, इसके कारण उसके नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

--------

2022 की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं चुनाव

संजय टंडन ने कहा कि भाजपा इन चुनाव को धरातल पर लड़ेगी। सभी मोर्चे अग्रिम भूमिका में रहकर सभी वार्डो में कार्य करेंगे। विजन डॉक्यूमेंट में छोटे से छोटे मुद्दों का भी ध्यान रखा जाएगा। ये चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और सोलन नगर निगम चुनाव के प्रभारी डा. राजीव बिंदल ने भी अपने सुझाव रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.