Move to Jagran APP

शाली बाजार में महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति

ठियोग भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए सोमवार को ठियोग के शाली बा•ार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:43 PM (IST)
शाली बाजार में महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति
शाली बाजार में महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति

संवाद सूत्र, ठियोग : ठियोग भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को ठियोग के शाली बाजार में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें जिला महासू के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने शिमला सीट पर भाजपा उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया। सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रूपा शर्मा, खादी बोर्ड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला महासू अध्यक्ष अजेय श्याम, ठियोग भाजपा मंडलाध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, महिला मोर्चा जिला प्रधान प्रवीन छाजटा, ठियोग महिला मोर्चा प्रधान अनीता वर्मा सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाना है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बूथ स्तर पर भाजपा का वोट बैंक मजबूत करने के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया है। जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि भाजपा महिलाओं के हितों को सर्वोपरि मानने वाली पार्टी है और महिलाएं जिस पार्टी की पक्षधर होती हैं उस पार्टी का भविष्य सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.