Move to Jagran APP

महिला मोर्चा ने की नीरज भारती को सजा देने की मांग

महिला मोर्चा रामपुर की बैठक मंगलवार को रामपुर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:41 PM (IST)
महिला मोर्चा ने की नीरज भारती को सजा देने की मांग
महिला मोर्चा ने की नीरज भारती को सजा देने की मांग

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : महिला मोर्चा रामपुर की बैठक मंगलवार को रामपुर में हुई। महिला मोर्चा ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती को भारत रत्‍‌न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपयी पर गलत टिप्पणी करने पर कड़ी सजा देने की माग की है। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड ने की। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम और प्रदेश सचिव महिला मोर्चा सुषमा मखैक भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। महिला मोर्चा ने कहा कि जिस व्यक्ति का देश ही नहीं दुनिया में सम्मान है, उनके कार्यो को हर कोई सराह रहा है उन पर अभद्र टिप्पणी करना काग्रेस नेताओं की घटिया मानसिकता को उजागर करता है। महिला मोर्चा ने कहा कि अगर पूर्व विधायक नीरज भारती पर सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वह सड़कों पर उतर कर आदोलन करेंगी।

loksabha election banner

बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा ने निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ पर दस से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा महासचिव राजेश्वरी शुक्ला, सचिव गुड्डी भारती, अनिता हुड्डन, रीता जोशी, ममता, सुमन बिष्ट, स्वीटी, पुष्पा, आशा, राज कुमारी, बिना सूद, उर्मिला, सुषमा और रानो आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.