21 से 24 तक होगी खेल प्रतियोगिताएं
भाजपा ननखड़ी जोन की विशेष बैठक सोमवार को विश्राम गृह ननखड़ी में हुई।
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : भाजपा ननखड़ी जोन की विशेष बैठक सोमवार को विश्राम गृह ननखड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलबीर खूंद ने की। इस दौरान रामपुर भाजपा महामंत्री शेर सिंह खूंद भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान द्वितीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खेल प्रतियोगिता 21 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी और प्रतियोगिता का आयोजन खेलकूद प्रकोष्ठ महासू द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वालीबॉल, कबड्डी, रस्साकसी और लोकनृत्य का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर भारत की छह टीमों को आमंत्रित किया जाएगा और यह टीमें वालीबॉल की होंगी। इस दौरान ननखड़ी क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यो के बारे में चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इस विषय पर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात करेगा, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यो को तेज गति से पूरा किया जाए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर, सचिव लाल चंद, संयोजक पिंकू खूंद, सोहन लाल ग्राम केंद्र अध्यक्ष, कुलदीप चौहान, योगराज, राजेश मेहता, राम लाल, विनोद मेहता, बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र, गीता राम, जानकी दास, राजेंद्र, प्रदीप मेहता, संतोष मेहता, सोहन लाल, मोहर सिंह और रमेश चंद भी मौजूद रहे।