Move to Jagran APP

महिला मोर्चा महामंत्री व आइटी सेल की प्रदेशाध्यक्ष निलंबित

इंटरनेट मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की मह

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 07:44 PM (IST)
महिला मोर्चा महामंत्री व आइटी सेल की प्रदेशाध्यक्ष निलंबित
महिला मोर्चा महामंत्री व आइटी सेल की प्रदेशाध्यक्ष निलंबित

जागरण टीम, शिमला/मंडी : इंटरनेट मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास व महिला मोर्चा की आइटी सेल की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी है। दोनों को संगठन के सभी दायित्वों से भारमुक्त कर दिया है। कुल्लू में पिछले दिनों एक बैठक के दौरान दोनों महिला नेत्रियों के बीच काफी बहस हुई। इस बहसबाजी के दौरान नियुक्ति के लिए पैसे के लेन-देन से लेकर अन्य मसले उठाए गए थे। पार्टी की ओर से इस मामले में गंभीरता से पहले जवाब मांगा गया, इसके बाद सोमवार को कार्रवाई की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा अनुशासित राजनीतिक दल है। यहां पर ऐसी किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

loksabha election banner

----------

यह था मामला

कुल्लू जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सात व आठ जुलाई को हुई थी। इसमें मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, महामंत्री शीतल व्यास, मांचली ठाकुर, डा. अर्चना ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया था। आठ जुलाई की सुबह रश्मिधर सूद के समक्ष डा. अर्चना ठाकुर व शीतल व्यास के बीच किसी पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इसमें पदाधिकारी की नियुक्ति में पैसे लेने के अलावा भिखारिन जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था।

------------

रेणुका डोगरा की नियुक्ति विवाद का कारण

विवाद का मुख्य कारण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई रेणुका डोगरा थी। डा. अर्चना ठाकुर ने रेणुका डोगरा को मंडी संसदीय क्षेत्र महिला मोर्चा के आइटी सेल का प्रभारी बना दिया। इसके लिए मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद व प्रभारी मांचली ठाकुर से कोई चर्चा नहीं की। पार्टी के पदाधिकारियों का तर्क था कि नियुक्ति में संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों व मंडल भाजपा की राय भी ली जानी चाहिए थी। डा. अर्चना ठाकुर इससे सहमत नहीं थी।

----------------

घटनाक्रम से आहत हूं : रश्मिधर सूद

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि, 'पदाधिकारियों में बहस दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। संगठन के हर आदेश का पालन करना सबसे बड़ा दायित्व है। इस घटनाक्रम से मैं बहुत आहत हूं। भविष्य में कोई भी इस तरह की अनुशासनहीनता न करे। रिकार्डिग कर जगजाहिर करना गलत है। हमने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को खो दिया।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.