Move to Jagran APP

भाजपा को अब जिला अध्यक्ष मिलेंगे

राज्य में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं और जिला अध्यक्षों का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 08:25 PM (IST)
भाजपा को अब जिला अध्यक्ष मिलेंगे
भाजपा को अब जिला अध्यक्ष मिलेंगे

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्य में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले बूथ व मंडल स्तर पर चुनाव हो चुके हैं। दिसंबर में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। दो दिन पहले संगठनात्मक चुनाव के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी को 7734 बूथ अध्यक्ष मिल चुके हैं। उसके बाद 73 में 65 मंडलों के अध्यक्ष चुने गए। रामपुर, पालमपुर, ज्वालामुखी सहित कुछ अन्य मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

prime article banner

संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। माना जा रहा है कि निचले स्तर से चल रहे सर्वानुमति का फार्मूला जिला अध्यक्ष के चुनाव में भी रहेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में पार्टी को बढ़त नहीं मिल पाई थी, ऐसे जिलाध्यक्षों की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। उस परिणाम को भी ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्षों की ताजपोशी होगी। भले ही लोकसभा चुनाव में सभी संगठनात्मक जिलों और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को जीत मिली हो, लेकिन 2017 का विधानसभा चुनाव परिणाम भी जिला अध्यक्षों की राह तय करेगा। 15 दिसंबर से पहले होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के अंतिम चरण में 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अगले माह प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्य कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खिमीराम शर्मा के कार्यकाल के बाद संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं। 2012 में सतपाल सत्ती सर्वसहमति से अध्यक्ष बने। उनकी अध्यक्षता में 2012 के विधानसभा चुनाव, 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा और अब 2019 के लोकसभा चुनाव हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक लगातार तीन चुनाव में सत्ती की अध्यक्षता में पार्टी को जीत मिलती रही। वहीं 2017 में नगर निगम शिमला के चुनाव भी भी भाजपा को बड़ी जीत मिली। ------------

17 जिलों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष व राज्य भाजपा अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। अब तक बूथ और मंडलों के चुनाव हो चुके हैं। जिला अध्यक्षों का चुनाव 30 नवंबर तक हो जाएगा।

- रामस्वरूप शर्मा, भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.