पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय पर शिमला में एक और केस दर्ज
BJP case register against vinay sharna भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की जुबान काटने पर 10 लाख का ईनाम रखने वाले विनय शर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 03:35 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की जुबान काटने पर 10 लाख का ईनाम रखने वाले विनय शर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। शिमला के बालूगंज में भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने उनके खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया है। उनका कहना है मीडिया में विनय शर्मा ने फिर उन्हें ईनाम के बदले नुकसान पहुंचाने की बात कही, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही।
शिकायतकर्ता ने कहा वे खुद पूर्व कांग्रेस सरकार में लॉ ऑफिसर रहे हैं। लेकिन फिर भी वे एक तरह की सुपारी दे रहे हैं, जिससे प्रदेश में माफिया राज बन रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस पर कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध कर रही है और एडवोकेट विनय शर्मा ने उनकी ज़ुबान के बदले ईनाम की घोषणा की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें