Move to Jagran APP

कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं : रणधीर

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। पार्टी नेता केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए सरकार के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है।

By Edited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 02:02 PM (IST)
कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं : रणधीर
कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं : रणधीर

राज्य ब्यूरो, शिमला। भाजपा ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस को नेता और नीति विहीन बताया। पीटरहॉफ में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश में कांग्रेस को बिखरा हुआ कुनबा बताया। यहां तक कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी पार्टी के नेताओं को 'मकड़ झंडू' की संज्ञा देते हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि काग्रेस नेता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से बौखलाकर आधारहीन बयानबाजी पर उतर आए है।

loksabha election banner

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। पार्टी नेता केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए सरकार के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की लोकप्रियता को देख काग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और उसमें अब अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं रहा। इसलिए उसने सभी विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने का प्रयास किया है। इस गठबंधन के पास न तो नेता है और न नीति। इसलिए यह गठबंधन नहीं हो पाएगा। बैठक में संकल्प लिया कि लोकसभा चुनाव में जीतकर मोदी सरकार फिर से सत्ता संभालेगी। कार्यसमिति में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने मंथन कर संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की शिमला में हुई दो दिवसीय बैठक वीरवार को संपन्न हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को देख राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। उसे प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रस्तुत किया और जिसका राम सिंह ने समर्थन किया। प्रस्ताव में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा है। इसमें कहा है कि केंद्र ने कुशल विदेश नीति बनाई तथा आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनेक स्तर पर प्रयास किए, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आई है।

केंद्र के स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत, गरीबी उन्मूलन व किसानों की आय को दुगना करने के लिए चलाई योजनाओं सहित आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का जिक्र कर सराहना की गई है। प्रदेश सरकार ने नौ माह के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसे अनेक कार्यक्रम प्रदेश के समग्र विकास के लिए शुरू किए। केंद्र की योजनाओं से देश के 22 करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिला है, वहीं प्रदेश सरकार के नौ माह के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं से तीन लाख लोग लाभावित हुए है।

रजनी ने कांग्रेस की गुटबाजी में घी डाला राजनीतिक प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि काग्रेस की नई हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल के आने के बाद पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा मिला। प्रदेश काग्रेस गुटों में बंटी है। नई प्रभारी ने आग में घी डालने का काम किया है। काग्रेस में वर्चस्व व नेतृत्व की जंग साफ दिखाई देती है। हर नेता वर्चस्व दिखाने के लिए मीडिया में सरकार के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहा है। इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन नेताओं को मकड़ झडू की संज्ञा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.