Move to Jagran APP

Karwa chauth 2019: करवाचौथ पर ये ब्यूटी पार्लर दे रहे हैं खास ऑफर, आप भी उठा सकती है फायदा

Karwa chauth 2019 सुहाग का पर्व करवा चौथ के लिए ब्‍यूटी पार्ल्‍र में महिलाओं को लुभाने के लिए खास ऑफर दिये जा रहे हैंं जिससे ब्‍यूटी पार्लर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 08:17 AM (IST)
Karwa chauth 2019: करवाचौथ पर ये ब्यूटी पार्लर दे रहे हैं खास ऑफर, आप भी उठा सकती है फायदा
Karwa chauth 2019: करवाचौथ पर ये ब्यूटी पार्लर दे रहे हैं खास ऑफर, आप भी उठा सकती है फायदा

शिमला, जेएनएन। Karwa chauth 2019 सुहाग का पवित्र पर्व करवा चौथ आने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने भी करवा चौथ के लिए सजने संवरने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के पार्लरों ने करवा चौथ पर विशेष छूट प्रदान की है। शिमला के ब्यूटी पार्लर ‘क्यूट गर्ल’  में करवा चौथ के मौके पर महिलाओं के लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। इसमें यदि महिलाएं फेशियल करवाती हैं तो उसके साथ ब्लीच, मैनी व पैडीक्योर मुफ्त में किया जाएगा।

loksabha election banner

यही नहीं रिबांडिंग करवाने पर हेयरस्पा मुफ्त में किया जाएगा। हालांकि ब्लीच, मैनी व पैडीक्योर करवाने के लिए काफी पैसे चुकाने पड़ते हैं। पार्लर में फेशियल के दाम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। क्यूट गर्ल पार्लर के मालिक राजेश का कहना है कि यह सुहाग का पर्व है धार्मिक आस्था इससे जुड़ी है। इस मौके पर दाम बढ़ाए नहीं जा सकते विशेष छूट तो दे सकते हैं। इस मौके पर विशेष छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा शहर के अन्य ब्यूटी पार्लरों ने भी करवा चौथ के मौके पर विशेष ऑफर देकर महिलाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया है। 

इसमें सेवन सिक्स ब्यूटी सैलून, ट्रीज मास्टर सहित सभी पार्लरों ने छूट प्रदान की है। जहां पर आने वाली महिलाए आयुर्वेदिक, केसर और सर्दियों में धूप की तीखी किरणों से बचने के लिए सन प्रोटेक्शन फेशियल में भी आफर दी गई है। 

युवतियों से लेकर महिलाएं भी उठा रही फायदा शहर के ब्यूटी पार्लरों में जाकर युवतियां और नई नवेली दुलहनें खूब फायदा उठा रही हैं। हेयर स्टाइल को बदलने और कलर करने के लिए सभी पार्लरों में युवतियां और नई दुलहनें पहुंच रही है। इस बार मेहंदी टैटू का भी महिलाओं में क्रेज बढ़ा है।

करवा चौथ पर्व

सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला ये व्रत 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात का चांद की पूजा करने के बाद ही जल ग्रहण करती हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य उदय 6 बजकर 17 मिनट पर होगा, चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि पर उच्च स्थिति में होगा। पुराणों के अनुसार चंद्रमा नक्षत्रों में रोहिणी नक्षत्र अधिक प्रिय है। इस दिन सुहागन महिलायें पूरे साज श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखेंगी। 

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.