Move to Jagran APP

बरागटा ने अब शहर के बाजार में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

राजधानी शिमला में भाजपा की गुटबाजी थमने के बजाय बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 04:42 PM (IST)
बरागटा ने अब शहर के बाजार में बांटे मास्क और सैनिटाइजर
बरागटा ने अब शहर के बाजार में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में भाजपा की गुटबाजी थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। शिमला में भाजपा मंडल के नेताओं के बगैर ही भाजपा के नेता कार्यक्रम कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा आइटी विभाग के संयोजक चेतन बरागटा ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे। इस दौरान सीटीओ चौक या डीसी ऑफिस के बाहर ही नहीं बल्कि पूरे शहर के बाजारों में जाकर लोगों को मास्क और सैनिटाजर बांटे गए। इस दौरान शहर में भाजपा के मंत्री विरोधी धड़े के माने जाने वाले सभी नेता मौजूद रहे।

loksabha election banner

राजधानी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद से पार्टी में दो धड़ों के बीच साफ लकीर दिख रही है। एक धड़े में वर्तमान में मेयर और डिप्टी मेयर और उनके साथ रहने वाले पार्षद हैं। वहीं दूसरे धड़े में मेयर पद के लिए लाबिग करने वाले अन्य पार्षद हैं।

शनिवार को भाजपा आइटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा के साथ पूर्व महापौर व पार्षद अनाडेल कुसुम सदरेट, रुल्दुभट्टा के पार्षद संजीव ठाकुर, बालूगंज से पार्षद किरण बावा, कैथू से पार्षद सुनील धर, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, लोअर बाजार से वरिष्ठ कारोबारी डॉ. सुफल सूद, अशोक कुकरेजा, राजीव सूद, करनैल सिंह, सुरजन ग्रोवर, पूर्व भाजयुमो शिमला जिलाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, कमल ठाकुर, राजकुमार अग्रवाल, कपिल, श्रवण शर्मा, अभिमन्यु, सुनंदा करोल, मीना वर्मा, नोफल स्वयंसेवी संस्था के संयोजक गुरमीत सिह व स्थानीय कार्यकर्ता दुकानदारों के सहयोग से सैनिटाइजर एवं फेस कवर का वितरण करते दिखे। किसी को आहत करने की नहीं मंशा : बरागटा

चेतन बरागटा ने कहा कि संकट के समय में जनसेवा करना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सर्वोपरि है। इसी उद्देश्य से शहर में काम किया जा रहा है। किसी को आहत करने की कोई मंशा नहीं है। हालांकि इससे पहले चेतन बरागटा की सक्रियता पर मंडल ने प्रदेश भाजपा से शिकायत भी की थी। पार्टी के काम में मंडल के लोग भी थे मौजूद : शारदा

शिमला शहरी मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा ने कहा कि पार्टी की ओर से काम किया जा रहा है। यहां पर मंडल के सदस्य भी मौजूद थे। शहर की सेवा के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.